महाराष्‍ट्र, झारखंड चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, साथ ही हो सकते हैं यूपी में उपचुनाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024 (09:17 IST)
Maharashtra Jharkhand assembly election 2024 dates : चुनाव आयोग आज महाराष्‍ट्र और झारखंड चुनाव के लिए तारीखों का एलान कर सकता है। आयोग ने आज शाम 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। 
 
महाराष्ट्र में 26 नवंबर को और झारखंड में 29 दिसंबर को सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव आयोग दिवाली, छठ को ध्यान में रखकर चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। दिवाली 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक है और झारखंड में छठ पूजा मनाई जाती है।
 
 
बताया जा रहा है कि दोनों ही राज्यों में विधानसभा के चुनाव नवंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में होने की संभावना है। इसके साथ ही आज उत्तर प्रदेश उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान हो सकता है। वायनाड में भी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख