वरुण गांधी ने क्‍यों कहा, 'गोडसे जिंदाबाद' कहने वाले देश को कर रहे हैं शर्मसार

Webdunia
शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (17:23 IST)
आज 2 अक्‍टूबर है। गांधी जयंती। आमतौर पर आज के दिन महात्‍मा गांधी की बात होती है, लेकिन ट्व‍ि‍टर पर महात्‍मा गांधी के साथ 'गोडसे जिंदाबाद' भी ट्रेंड कर रहा है।

दरअसल, गांधी जयंती के दिन सोशल मीडि‍या में 'गोडसे जिंदाबाद' ट्रेंड कर रहा है। यानि एक वर्ग ऐसा है जो गांधी की हत्‍या करने वाले नाथुराम गोडसे को याद कर रहा है। उनकी तस्‍वीरें शेयर कर रहा है और उनके नाम का नारा लगा रहा है।

इस ट्रेंड में लोग अपने कमेंट कर रहे हैं। आजादी और इतिहास से संबंधी कुछ सच्‍चे झूठे दावों को शेयर किया जा रहा है।

इस ट्रेंड के बाद वरुण गांधी ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्‍होंने गोडसे जिंदाबाद कहने वालों को गैर जिम्‍मेदार और देश को शर्मसार करने वाला बताया है। वरुण गांधी ने ट्वीट कर लिखा है,

भारत हमेशा एक आध्यात्मिक महाशक्ति रहा है, वो महात्मा ही हैं जिन्होंने हमारे देश के आध्यात्मिक आधार को अपने अस्तित्व के माध्यम से व्यक्त किया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया जो आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है। 'गोडसे जिंदाबाद' ट्वीट करने वाले देश को गैर-जिम्मेदाराना तरीके से शर्मसार कर रहे हैं!

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख