ईद पर ममता बनर्जी बोलीं, हम डरते नहीं है, लड़ते रहेंगे

मंगलवार, 3 मई 2022 (10:08 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को ईद के मौके पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन आएंगे... हम डरे हुए नहीं है, हमें पता है कि कैसे लड़ना है।
 
उन्होंने कहा कि देश में जो फूट डालो राज करो की नीति चल रही है, वो ठीक नहीं है। अलगाव की राजनीति चल रही है, वो भी ठीक नहीं है। हम एकता चाहते हैं, हम 'सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां' हमारा चाहते हैं।
 
मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अच्छे दिन आएंगे लेकिन, ये झूठे वाले अच्छे दिन नहीं है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन आएंगे, सबके साथ आएंगे। सबको एक साथ में रहना है, एक साथ काम करना है। कुछ लोग झूठी-झूठी बात करते हैं ताकि आपको बांट सके, लेकिन उन्हें कभी मत सुनिए। जो लोग हिंदू-मुसलमान को अलग करने की बात करते हैं उनकी बात मत सुनिए।
 

#WATCH | West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee addresses people at Red Road in Kolkata on the occasion of #EidUlFitr

"Good days will come...we are not scared, we know how to fight," says Mamata Banerjee pic.twitter.com/t09QLyOGZG

— ANI (@ANI) May 3, 2022
उन्होंने कहा कि आप लोगों ने मुझे जो लड़ने की शक्ति दी है वो इंसाफ कर सकती है। जैसी यूनिटी बंगाल में है वैसी पूरे हिंदुस्तान में कहीं नहीं है। वो लोग इससे जलते हैं। इसी वजह से मेरी बेइज्जती करते हैं और आगे भी करेंगे। उन्हें करने दो, हम उनसे डरते नहीं हैं। हम लड़ते हैं और लड़ना जानते हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी