UP : महिला अधिकारी का नशे में धुत वीडियो वायरल, पुलिस को दिखाई दबंगई

सोमवार, 2 मई 2022 (19:15 IST)
उत्तरप्रदेश के बहराइच में देवीपाटन मंडल की एक अधिकारी का कथित तौर पर नशे में धुत होने का वीडियो सामने आया है। 
 
बहराइच पुलिस को धौंस देते हुए व नशे में धुत सड़क पर बवाल काट रही कथित रूप से देवीपाटन मंडल की उप श्रमायुक्त रचना केसरवानी का वीडियो रविवार दोपहर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
वायरल वीडियो कथित तौर पर बहराइच जिले के थाना जरवल रोड इलाके का है। इसमें एक महिला नशे में धुत होकर महिला पुलिसकर्मी व अन्य पुलिस वालों से बहस करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में महिला सिपाही नशे में धुत अधिकारी को गाड़ी की पिछली सीट पर बिठाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वे बार-बार बाहर निकलकर ड्राइविंग सीट पर बैठने का प्रयास करती देखी जा रही हैं।
 
 महिला अपने को मंडल स्तर का अधिकारी बताकर कमिश्नर से बात करने की भी धौंस देती वीडियो में दिख रही हैं। वायरल वीडियो के अंत तक महिला सिपाही उनको गाड़ी में बिठा नहीं सकी थीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी