कांग्रेस नेता का दावा, UPA-2 में मनमोहन ने दिया था राहुल को पीएम बनने का ऑफर

गुरुवार, 20 अगस्त 2020 (08:50 IST)
नई दिल्ली। वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल ने दावा किया कि UPA-2 में मनमोहन ने राहुल गांधी को पीएम बनने का ऑफर दिया था। हालांकि उन्होंने इससे इनकार कर दिया। 
 
एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में गोहिल ने कहा कि गांधी परिवार ने हमेशा बड़ा दिल दिखाया है और कभी भी सत्ता की आकांक्षा नहीं की है।

गोहिल ने कहा कि स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से मनमोहन चाहते थे कि वे उनकी जगह सत्ता संभाले लेकिन गांधी ने इसे अस्वीकार कर दिया और उनसे अपना शासनकाल पूरा करने का अनुरोध किया।

उन्होंने पिछले उदाहरणों का हवाला देते हुए कहा कि गांधी परिवार को कभी पदों का लालच नहीं रहा। उन्होंने कहा कि 1991 में नरसिम्हा राव ने सोनिया गांधी से पीएम बनने को कहा था लेकिन उन्होंने भी इससे इनकार कर दिया था।
 

Gandhi's never aspired for power. In'91,Narasimha Rao asked Sonia ji to be PM but she declined. In UPA-1,Sonia Ji asked Manmohan Singh Ji to be PM. In UPA-II,Manmohan Singh due to his ill-health asked Rahul Ji to be PM but Rahul Ji asked him to continue as PM:S Gohil,Cong (19Aug) pic.twitter.com/xPycv9FHuq

— ANI (@ANI) August 20, 2020
उन्होंने एक बार फिर राहुल को कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग करते हुए कहा कि देश भर में मौजूद पार्टी के और युवा कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी हमारा नेतृत्व करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी