इसके साथ ही बिहार से सुशील मोदी, पश्चिम बंगाल से शांतनु ठाकुर, असम से सर्बामंद सोनोवाल को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
वर्तमान में 53 मंत्री- शिवसेना और अकाली दल के एनडीए से अलग होने और रामविलास पासवान और कई अन्य के निधन के बाद मोदी कैबिनेट में कई मंत्रियों के पद खाली हैं। अभी कैबिनेट में कुल 53 मंत्री ही हैं, जबकि संविधान के अनुसार मंत्रियों की संख्या अधिक से अधिक 79 हो सकती है।