मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अगले डेढ़ साल में देगी 10 लाख नौकरियां

Webdunia
मंगलवार, 14 जून 2022 (09:49 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने मंगलवार को बड़ा ऐलान करते हुए अगले डेढ़ साल में 10 लाख नौकरियां देने का फैसला किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। 
 
पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अगले डेढ़ सालों में ही केंद्र सरकार के तमाम विभागों में 1.5 लाख पदों पर भर्ती की जा सकती है।
 
पीएमओ इंडिया ने ट्वीट कर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों एवं विभागों में मानव संसाधन की समीक्षा की है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार को आदेश दिया है कि अगले डेढ़ सालों में इस पर मिशन मोड में काम किया जाए और 10 लाख लोगों को भर्ती किया जाए।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख