अवैध रूप से बसे रोहिंग्या मुस्लिमों पर मोदी सरकार सख्‍त...

मंगलवार, 4 अप्रैल 2017 (10:04 IST)
नई दिल्ली। बीते कुछ सालों में म्यांमार के आकर भारत में अवैध तरीके से बसे हजारों रोहिंग्या मुस्लिमों को लेकर केंद्र सरकार वापस म्यांमार भेजने की योजना बना रही है। यदि ऐसा हो पाता है, तो भारत में रह करीब 40 हजार मुस्लिमों को भारत छोड़कर जाना होगा।
 
गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार बौद्ध बहुल देश म्यामांर में जारी हिंसा के बाद से अब तक करीब 40,000 रोहिंग्या मुस्लिम भारत में आकर शरण ले चुके हैं। ये लोग समुद्र, बांग्लादेश और म्यामांर सीमा से लगे चिन इलाके के जरिए भारत में घुसपैठ करते हैं। बांग्लादेश में फिलहाल तीन लाख रोहिंग्या शरणार्थी रह रहे हैं।
 
बताया जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर सोमवार को गृह मंत्रालय में केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि की अध्यक्षता में बैठक हुई है, जिसमें इनकी पहचान, गिरफ्तारी और देश से बाहर भेजने की रणनीति पर बातचीत की गई है। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी, चीफ सेकेट्ररी ने भी हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा रोहिंग्या तो अकेले जम्मू में ही रहते हैं, जहां इनकी संख्या करीब 10 हजार के करीब है।

वेबदुनिया पर पढ़ें