मोदी के मंत्री बोले, सिगरेट पीते थे नेहरू, महात्मा गांधी का लड़का भी नशा करता था

Webdunia
गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (09:51 IST)
भरतपुर। नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री कौशल किशोर ने नशा मुक्ति जागरण अभियान कार्यक्रम में एक आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू नशा करते थे, सिगरेट पीते थे और महात्मा गांधी जी का एक लड़का नशा करता था।
 
समचार एजेंसी एएनआई ने केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री मंत्री कौशल किशोर का एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें वे दावा कर रहे हैं कि जवाहर लाल नेहरू जी नशा करते थे, सिगरेट पीते थे और महात्मा गांधी जी का एक लड़का नशा करता था। अगर आप पढ़ेंगे और देखेंगे तो पता चल जाएगा।
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख