मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्री (Reliance Industries) के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी अपने कर्मचारियों की मदद के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। मुकेश अंबानी ने हाल ही अपने एक पुराने कर्मचारी के लिए 1,500 करोड़ रुपए का घर खरीदा है। वे अंबानी के 'राइट हैंड' कहलाते हैं।
सालों से रिलायंस के लिए काम कर रहे मनोज मोदी (Manoj Modi) को मुकेश अंबानी ने 22 मंजिली इमारत तोहफे में दी है। अंबानी के 'राइट हैंड' कहलाने वाले मनोज मोदी शुरुआत से लेकर अब तक कंपनी के साथ हैं। वे न केवल रिलायंस के कर्मचारी हैं बल्कि मुकेश अंबानी के दोस्त भी हैं।
रिलायंस के सभी सौदों की सफलता के पीछे मनोज मोदी का ही हाथ होता है। वर्षों से वे बिना थके कंपनी के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम कर रहे हैं। मुकेश अंबानी ही नहीं बल्कि आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी भी मनोज मोदी की कही हर बात मानते हैं।