मुंबई में डाकघरों ने 2000 रुपए के नोट दिए

गुरुवार, 10 नवंबर 2016 (21:22 IST)
मुंबई। सुबह शुरुआती ऊहापोह के बाद यहां के कुछ डाकघरों ने 500 व 1000 रुपए के पुराने नोटों के बदले 2000 रुपए मूल्य के नोट वितरित करना शुरू कर दिया।
मुख्य डाकपाल (महाराष्ट्र) हरीशचंद्र अग्रवाल ने यह जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ने मुंबई में डाकघरों के लिए दोपहर बारह बजे 4 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए। एक बजे के बाद पुराने नोटों के बदले नए नोट देने शुरू कर दिए। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें