मुंबई के इस ‘पुलिस कॉन्‍स्टेबल’ के डांस स्‍वैग ने ‘गोविंदा’ को छोड़ दिया पीछे, सोशल मीडि‍या में छा गया वीडि‍यो

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (23:23 IST)
सोशल मीडिया पर मुंबई के एक पुलिस कॉन्सटेबल का डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये पुलिसवाला इतना गजब का डांस कर रहा है कि इसके आगे तो आप मिथुन चक्रवर्ती और गोविंदा के डांस को भी भूल जाएंगे। सोशल मीडिया पर लोग पुलिस वाले के डांस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर उसके डांस की तारीफ कर रहे हैं।

पुलिस कॉन्सटेबल अमोल कांबले ने ये वीडियो 30 जुलाई को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में वो फिल्म अप्पू राजा के गाने आया है राजा...पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म में इस गाने को कमल हासन पर फिल्माया गया था। वीडियो में अमोल अनी वर्दी पहने एक लड़के के साथ जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ में उन्होंने सनग्लासेज भी लगाए हुए हैं। जिससे उनका गजब का स्वैग दिखाई दे रहा है।

अमोल यशवंत कांबले अपने डांसिंग टैलंट की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनकी पोस्टिंग नायगांव पुलिस हेडक्वार्टर में है। अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद खाली टाइम में कांबले अपने डांस वीडियो बनाते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी