आप नेता ने दिया विवादित बयान, भाजपा के नेता 10 लोगों से कुकर्म कराएं, मैं दूंगा 20 लाख रुपए

बुधवार, 19 सितम्बर 2018 (09:47 IST)
रेवाड़ी गैंगरेप मामले पर पार्टियां जमकर राजनीति कर रही हैं। आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद ने मंगलवार को विवादित बयान दिया। उन्होंने हरियाणा सरकार पर पूरी तरह से नाकाम हो जाने का आरोप लगाया। आप नेता ने हरियाणा सरकार की तुलना कौरवों से करते हुए कहा कि भाजपा के नेता अपना कुकर्म करा लें और वे उन्हें मुआवजा दे देंगे।
 
आप के नेता ने कहा कि मुझे लगता है कि सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। कौरवों का जिस तरह से राज होता है उस तरह का राज हो गया है। सबसे दुख भरी बात है कि उस परिवार को दो लाख रुपए का चेक दिया जाता है।
 
जयहिंद ने कहा कि भाजपा के नेता कुकर्म करा लें और उन्हें मुआवजा वे दे देंगे। नवीन जयहिंद ने कहा कि परिवार ये कह रहा है हमें न्याय चाहिए। आरोपियों को गिरफ्तार करो। बीजेपी के नेता 10 लोगों से कुकर्म करा लें और हम उन्हें 20 लाख रुपए दे देंगे। वे इज्जत की कीमत 2 लाख रुपए लगा रहे हैं। हरियाणा में अपराध बढ़ रहे हैं। सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। (एजेंसियां) (Photo courtesy: ANI)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी