बड़ी खबर, इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा

Webdunia
शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (12:56 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर इंडिया गेट पर उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी।
 
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, इस समय पूरा देश नेताजी की 125वीं जयंती मना रहा है। मुझे ग्रेनाइट से बनी उनकी विशाल प्रतिमा शेयर करते हुए हर्ष हो रहा है। इसे इंडिया गेट पर स्थापित किया जाएगा। यह उनके प्रति देश के आभार का प्रतीक होगा।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख