Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए अपने शहर के ताजा भाव

शनिवार, 12 मार्च 2022 (08:43 IST)
नई दिल्ली। आज शनिवार के लिए 5 सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। क्रूड ऑइल में भारी उतार-चढ़ाव के बीच आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब भी सबसे ज्‍यादा 110 रुपए प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है। ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड की कीमतों में गिरावट दिख रही है, लेकिन घरेलू बाजार खुदरा मूल्‍य पिछले 4 महीने से स्थिर हैं।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 95.41 और डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 डीजल 94.14, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 और डीजल 89.79, चेन्नई में पेट्रोल 101.40  और डीजल 91.43 प्रति लीटर के भाव रहा।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी