Bihar Politics : नीतीश कुमार आज 9वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेंगे। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा राज्य के नए डिप्टी CM होंगे।
भाजपा विधायक दल की बैठक में रविवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता और विजय चौधरी को उपनेता चुना गया है।
शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 5 बजे हो सकता है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राज्यपाल से मिलकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही राज्य में महागठबंधन की सरकार खत्म हो गई। कांग्रेस और जदयू दोनों ही दलों ने एक दूसरे को गठबंधन टूटने का जिम्मेदार बताया।