Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव

शनिवार, 20 अगस्त 2022 (10:25 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट दाम अपडेट कर दिए हैं। आज 20 अगस्त 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली सहित तमाम बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए गए हैं। देश में तेल के दाम लगभग पिछले 3 महीने से ज्यादा समय से स्थिर हैं।
 
21 मई को केंद्र की मोदी सरकार ने वाहन ईंधन (पेट्रोल-डीजल) पर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी थी जिसके बाद तेल के दाम कम हो गए थे। इससे कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। इसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है।
 
देश के प्रमुख शहरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 111.35 और डीजल 97.28, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑइल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के भाव तय करती हैं। इंडियन ऑइल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
 
हर शहर में पेट्रोल का भाव अलग-अलग होने की वजह टैक्स है, वहीं अलग-अलग राज्यों में राज्य सरकारें अलग-अलग भाव से टैक्स वसूलती हैं, वहीं हर शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं। शहर के हिसाब से अलग अलग होते हैं जिन्हें लोकल बॉडी टैक्स भी कहा जाता है। बता दें कि हर नगर निगम के आधार पर अलग-अलग टैक्स भी लगाए जाते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी