BJP MP Nishikant Dubey and EX CEC SY Qureshi controversy: झारखंड से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा 'मुस्लिम कमिश्नर' कहे जाने पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी बुरी तरह भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने बहुत पहले सीख लिया था कि कभी भी सूअर के साथ कुश्ती नहीं करनी चाहिए। इससे तुम गंदे हो जाते हो। इसके अलावा, सुअर को यह पसंद है।
दुबे ने कहा था- आप चुनाव आयुक्त नहीं थे, आप एक मुस्लिम आयुक्त थे। आपके कार्यकाल में झारखंड के संथाल परगना में सबसे अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों को मतदाता बनाया गया। उन्होंने कहा कि पैगंबर मुहम्मद का इस्लाम भारत में 712 ई. में आया था। उससे पहले यह भूमि (वक्फ) उस धर्म से जुड़े हिंदुओं या आदिवासियों, जैनियों या बौद्धों की थी।
दुबे ने कहा कि उनके गांव विक्रमशिला को 1189 में बख्तियार खिलजी ने जला दिया था और विक्रमशिला विश्वविद्यालय ने दुनिया को आतिश दीपांकर के रूप में पहला कुलपति दिया था। उन्होंने कहा कि इस देश को एकजुट करो, इतिहास पढ़ो। पाकिस्तान को बांटकर बनाया गया था। अब कोई बंटवारा नहीं होगा। दुबे चार बार से झारखंड के गोड्डा से लोकसभा सदस्य हैं। (एजेंसी/वेबदुनिया)