ओपी राजभर 'सावधान यात्रा' में थे, इधर उनके 30 नेताओं ने छोड़ दी पार्टी

सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (13:52 IST)
ओपी राजभर अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं। लेकिन आज उन्हें बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। अभी वे सावधान यात्रा कर रहे हैं और उन्हीं की पार्टी यानी सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित 30 लोगों ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि इन नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद ओपी राजभर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुभासपा के करीब 30 नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए ओपी राजभर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर केवल मुख्तार अंसारी की बात सुनते हैं। ओपी राजभर मुख्तार अंसारी को अपना बड़ा भाई मानते हैं। हम लोगों से वो कोई राय नहीं लेते हैं। जो मुख्तार अंसारी कहते हैं, ओम प्रकाश राजभर वही करते हैं।

सुभासपा छोड़ने वाले नेताओं ने गाजीपुर चौराहे पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि 2002 से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को हम लोगों ने बनाया था। हालांकि अभी इस मामले में पार्टी के किसी अधिकारिक व्यक्ति का कोई बयान नहीं आया है। वहीं ओम प्रकाश राजभर अभी सावधान यात्रा को लेकर बिहार में हैं।

ओपी राजभर अभी सावधान यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने ये यात्रा वाराणसी से शुरू की थी। वहीं इसका यात्रा का समापन बिहार की राजधानी पटना में होगा। सुभासपा की इस यात्रा का एलान अखिलेश यादव की पदयात्रा के बाद हुआ था। जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव के खिलाफ लोगों को सावधान करने की बात कही थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी