रेलमंत्री ने दी राज्यसभा में जानकारी, कोहरे के कारण 2400 से अधिक रेलगाड़ियां देरी से चलीं

Webdunia
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023 (22:36 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को संसद को बताया कि सर्दियों के इस मौसम में 2,400 से अधिक रेलगाड़ियां 4 घंटे से भी ज्यादा देरी से चलीं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर 2022 से 29 जनवरी 2023 के बीच 2447 रेलगाड़ियां चार घंटे से अधिक समय के लिए विलंबित हुईं।
 
उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कह कि कि राजधानी, शताब्दी और दूरंतो रेलगाड़ियों में फ्लेक्सी किराया लागू किया गया है और अभी 144 रेलगाड़ियों में फ्लेक्सी किराया लागू है। उन्होंने कह कि कि इस समय फ्लेक्सी किराया योजना का दायरा बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। मंत्री ने बताया कि 2017-18 से 2021-22 तक के 5 साल के दौरान फ्लेक्सी किराए से प्राप्त अतिरिक्त आय करीब 3,357 करोड़ रुपए है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख