आकलन वर्ष 2023-24 में 29.79 लाख से अधिक आईटीआर-यू दाखिल किए गए और 2,947 करोड़ रुपए अतिरिक्त कर चुकाए गए। आकलन वर्ष 2022-23 और 2021-22 में, क्रमश: 40.07 लाख और 17.24 लाख अद्यतन आईटीआर दाखिल किए गए तथा अतिरिक्त क्रमश: 3,940 करोड़ रुपए और 1,799.76 करोड़ रुपए कर का भुगतान किया गया। आकलन वर्ष 2021-22 से 2024-25 के बीच कुल मिलाकर 91.76 लाख से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए जिससे सरकार को 9,118 करोड़ रुपए का अतिरिक्त कर प्राप्त हुआ।(भाषा)