पाकिस्तान ने LoC पर दागे मोर्टार, दो लोग घायल

शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (15:45 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर मोर्टार के गोले दागे जिससे सेना के दो पोर्टर घायल हो गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय नियंत्रण रेखा के पास चार पोर्टर काम कर रहे थे। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि करीब 11 बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गुलपुर सेक्टर में मोर्टार के गोले दागे।
 
अधिकारियों ने बताया कि घायल दो पोर्टरों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और अन्य दो पोर्टरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी