Petrol Diesel Prices: एमपी में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, महाराष्ट्र में घटे

सोमवार, 20 नवंबर 2023 (10:26 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में आज सोमवार को कोई खास बदलाव नहीं दिख रहा है। सोमवार सुबह 6 बजे के करीब डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) 75.95 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) 80.64 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल महंगा बिक रहा है और महाराष्ट्र में इसके भाव घटे हैं।
 
महाराष्ट्र में पेट्रोल 1 रुपए और डीजल 97 पैसे की गिरावट के साथ बिक रहा है। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 19 पैसे और डीजल 17 पैसे सस्ता हुआ है इसके अलावा राजस्थान और झारखंड में पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्की गिरावट है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल 30 और डीजल 28 पैसे महंगा होकर बिक रहा है। उत्तराखंड, तमिलनाडु और गुजरात में पेट्रोल-डीजल कुछ महंगा हुआ है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.74 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.64 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.48 और डीजल 94.26 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी