पेट्रोल डीजल के दाम 3 महीने से स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव?

सोमवार, 7 फ़रवरी 2022 (09:11 IST)
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सोमवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लगभग 3 महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं।
 
वाहनों की ईंधन कीमतों में 4 नवंबर 2021 से बदलाव नहीं हुआ है। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 5 और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर घटाया था जिसके बाद से कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपए लीटर के नीचे आ गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 95.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी