फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 राज्यों के चुनाव के बाद कीमतों में लगेगी आग

बुधवार, 2 मार्च 2022 (14:52 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल की कीमतें बढ़ने के बाद भारत में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि यूपी, पंजाब समेत 5 राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत में आग लग सकती है।

ALSO READ: क्रूड ऑइल के दामों में वृद्धि के बावजूद भारत में पेट्रोल डीजल के भाव अपरिवर्तित, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं दाम
 
पिछले कई सालों से केंद्र सरकार के बजाय सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के भाव्स को तय करती हैं। यूपी में अभी 2 चरणों की वोटिंग बाकी है। 7 मार्च को जहां आखिरी चरण का मतदान है तो वहीं 10 मार्च को चुनावी नतीजे आ जाएंगे।
 
पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि दरअसल विधानसभा चुनावों की वजह से ही तेल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है। हालांकि यूं तो कहा जाता है कि तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से तेल के भाव तय करती हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि जब किसी राज्य के चुनाव चल रहे होते हैं तो आमतौर पर पेट्रोल-डीजल के भाव नहीं बढ़ते। चुनाव के बाद फिर से कीमतों में बदलाव होने लगता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स आशंका जता रहे हैं कि इस बार भी चुनावी नतीजों के बाद पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी