Petrol Diesel Prices: एमपी-यूपी में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, जानिए अन्य नगरों में क्या हैं दाम?

सोमवार, 28 अगस्त 2023 (10:18 IST)
Petrol Diesel Prices: आज सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें हल्की बढ़ी हुई दिख रही हैं। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.29 डॉलर बढ़कर 80.12 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं कच्चा तेल 0.25 डॉलर की तेजी के साथ 84.73 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।
 
हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 88 पैसे और डीजल 78 पैसे महंगा हो गया है। राजस्थान में पेट्रोल की कीमत में 30 और डीजल में 27 पैसे की तेजी देखने को मिल रही है। केरल में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। दूसरी तरफ उत्तरप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 43 पैसे की गिरावट देखने को मिल रही है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल 24 और डीजल 21 पैसे सस्ता हो गया है। हरियाणा, पंजाब और झारखंड में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.74 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76, गाजियाबाद में 96.44 और डीजल 89.62, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.42 और डीजल 94.26, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी