पेट्रोल डीजल में फिर लगी आग, 80 पैसे बढ़े दाम, 5 दिन में 3.20 रुपए महंगा

शनिवार, 26 मार्च 2022 (07:36 IST)
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल कंपनियों ने शनिवार को भी दोनों ईंधनों के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए। इस तरह पिछले 5 दिनों में पेट्रोल डीजल 3.20 पैसे महंगा हो गया।
 
दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 98.61 रुपए और डीजल की कीमत 89.87 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई। मुंबई में पेट्रोल 113.35 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है जबकि डीजल के लिए 97.55 प्रति लीटर दाम चुकाने होंगे। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल क्रमश: 104.43 रुपए और 94.47 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 108.02 और डीजल 93.01 रुपए प्रति लीटर हो गया।
 
क्या है क्रूड का हाल : रूस और यूक्रेन के युद्ध के बाद अंतरराष्‍ट्र स्तर पर क्रूड के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। आज ब्रेंट क्रूड 1.36 फीसदी की तेजी के साथ 120.7 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
 
युद्ध के कारण महंगा हुआ ईंधन : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले 5 दिनों में ईंधन की कीमतों में 4 बार की गई बढ़ोतरी को सही ठहराते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और यह स्थिति भारत सरकार के नियंत्रण से बाहर है।
 
कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम : तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर SMS भेजकर पेट्रोल डीजल की कीमत पता कर सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी