मोदी ने गुजरात में किए 3 बड़े रोड शो, 31 रैलियों को संबोधित किया

Webdunia
शनिवार, 3 दिसंबर 2022 (00:00 IST)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए शुक्रवार को अपने प्रचार के समापन के साथ 31 से अधिक रैलियों को संबोधित किया और 3 बड़े रोड शो का नेतृत्व किया। मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद में भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। 
 
राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा का मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) से है। शनिवार प्रचार का आखिरी दिन है। राज्य की 93 सीट के लिए दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 5 दिसंबर को निर्धारित है। वहीं, 89 सीट के लिए पहले चरण का मतदान एक दिसंबर को हुआ था।
 
मोदी के जनसंपर्क का एक प्रमुख आकर्षण बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में उनका रोड शो था, जिसे भाजपा के सूत्रों ने देश में ‘सबसे लंबा और सबसे बड़ा’ बताया। उन्होंने दावा किया कि यह लगभग 50 किलोमीटर का रोड शो था और शहर की 16 विधानसभा सीट और गांधीनगर की एक विधानसभा सीट से होकर गुजरा। शुक्रवार को भी उन्होंने एक रोड शो किया। 
भाजपा के एक नेता ने दावा किया कि जनता का उत्साह और स्नेह स्पष्ट था क्योंकि इस दूरी को पार करने में लगभग चार घंटे लग गए। प्रतिक्रिया हमारी अपेक्षाओं से परे थी और हमारा मानना है कि 10 लाख से अधिक लोग इसमें शामिल हुए। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख