अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने कही यह बड़ी बात

सोमवार, 8 मार्च 2021 (10:28 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बधाई दी और कहा कि भारत को उनकी तमाम उपलब्धियों पर गर्व है।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल में नहीं थम रही सियासी हिंसा, भाजपा नेता पर चलाई गोली
मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं अदम्य नारी शक्ति को सलाम करता हूं। देश की महिलाओं की तमाम उपलब्धियों पर भारत को गर्व होता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में काम करना हमारी सरकार के लिए सम्मान की बात है।
ALSO READ: सम्मान: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM शिवराज ने महिला सफाई कर्मचारियों के साथ लगाई झाड़ू
प्रधानमंत्री मोदी अक्सर अपने संबोधनों में जिक्र करते हैं कि उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के केंद्र में महिलाएं हैं। इस संदर्भ में वह रसोई गैस की आपूर्ति, जन धन योजना के तहत बैंक खाते खोलना, हर घर शौचालय बनाये जाने की योजनाओं का उल्लेख करते हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी