नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक एकता, सद्भाव,बदलाव और विकास में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए आज कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति को पुरातन समय से ही स्वीकार किया गया है और एक बेटी को दस बेटों के बराबर बताया गया है।
प्रधानमंत्री ने भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक कल्पना चावला का जिक्र करते हुए कहा कि वह विश्व और भारत में करोड़ों लोगों की प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। उन्होंने छतीसगढ़ में माआेवाद प्रभावित दंतेवाडा की एक महिला का उल्लेख किया जो इस क्षेत्र में ई. रिक्शा चलाती है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है और इलाके में बदलाव आया है। (वार्ता)