ब्लेयर हाउस में ठहरेंगे PM मोदी, 200 साल पुरानी इमारत से नेहरू और इंदिरा का भी है संबंध

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025 (13:23 IST)
Prime Minister Narendra Modi US visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं और वे करीब 36 घंटे वहां रुकने वाले हैं। अमेरिका पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मोदी अपनी अमेरिका यात्रा दौरान ऐतिहासिक ब्लेयर हाउस ठहरे हैं। ब्लेयर हाउस अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास व्हाइट हाउस के सामने स्थित है। यह इमारत करीब 200 साल पुरानी है। यह अमेरिकी राष्ट्रपति के मेहमानों का आधिकारिक गेस्ट हाउस है। इससे पहले विदेशी मेहमान व्हाइट हाउस में ही रुका करते थे। प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले ब्लेयर हाउस पर भारतीय झंडा फहराया गया। ALSO READ: PM मोदी और मैक्रों ने की गर्मजोशी से मुलाकात, व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने का किया आह्वान
 
1842 में अमेरिकी सरकार ने खरीदा : ब्लेयर हाउस किसी जमाने में निजी संपत्ति थी। इसे 1824 में एक मशहूर डॉक्टर जोसेफ लवेल के लिए बनाया गया था, लेकिन बाद में इसे बेच दिया गया। यह अमेरिका के व्हाइट हाउस के ठीक सामने 1651 पेन्सिलवेनिया एवेन्यू पर स्थित है। 1837 में फ्रैंकफोर्ट के फ्रांसिस प्रेस्टन ब्लेयर ने इसे 6500 डॉलर (लगभग 5.64 लाख रुपए) में खरीद लिया। जबकि, 1842 में इसे अमेरिकी सरकार ने खरीद लिया। तब से अमेरिकी राष्ट्रपति के विदेशी मेहमान यहीं रुकते हैं। इसकी देखरेख का जिम्मा विदेश मंत्रालय के पास है। 
इन हस्तियों की मेहमाननवाजी का गवाह रहा है ब्लेयर हाउस : व्हाइट हाउस के सामने स्थित इस ब्लेयर हाउस में दुनिया की कई मशहूर हस्तियां रुक चुकी हैं। इनमें क्वीन एलिजाबेथ द्विदीय, विंस्टन चर्चिल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का भी इस ऐतिहासिक इमारत में स्वागत हो चुका है। पंडित नेहरू दिसंबर 1956 में यहां रुके थे। उस समय उनके साथ उनकी बेटी इंदिरा गांधी भी थी। ALSO READ: अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी, कड़ाके की ठंड में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत
 
बहुत ही भव्य है ब्लेयर हाउस : 119 कमरों के ब्लेयर हाउस बहुत ही भव्य है। इसमें 14 गेस्ट बेडरूम हैं, 35 बाथरूम और 3 डाइनिंग रूम हैं। इसमें एक पूरी तरह से सुसज्जित ब्यूटी सैलून भी है। आलीशान महलनुमा ब्लेयर हाउस किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। इसकी पुरानी शैली को आज भी बचाकर रखा गया है।  
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी