Weather Update : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया दक्षिण भारत के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं हिमाचल के लाहौल स्पीति में तापमान माइनस 2 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 2 से 3 दिन में उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
हिमाचल में गिरा तापमान : हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट आई। लाहौल स्पीति के ताबो में तापमान माइनस 2 डिग्री दर्ज किया गया। किन्नौर, कुल्लू और चंबा समेत ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आज मौसम साफ है। 30 अक्टूबर तक यहां बर्फबारी की संभावना नहीं है। अगले हफ्ते तक राज्य को ठंड से राहत मिल सकती है।
मध्यप्रदेश के 15 जिलों में अलर्ट : मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अलीराजपुर, धार, इंदौर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, सीहोर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और रायसेन में हल्की बारिश के साथ तेज हवा की चेतावनी दी गई है।