पीएम नरेन्द्र मोदी का 69वां जन्मदिन आज, मां से लेंगे आशीर्वाद

Webdunia
मंगलवार, 17 सितम्बर 2019 (07:51 IST)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi's Birthday) का आज 69वां जन्मदिन है। वे अपने जन्मदिन पर नर्मदा जिले में स्थित सरदार सरोवर बांध का जायजा लेंगे, जिसका जलस्तर 138.68 मीटर हो गया है। दो साल पहले बने इस बांध का जलस्तर क्षमता के अनुसार पहली बार सबसे ऊंचा हुआ है। पीएम मोदी जन्मदिन के मौके अपने घर जाकर अपनी मां हीराबेन का आशीर्वाद भी लेंगे। दो वर्ष पहले 17 सितंबर 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नर्मदा नदी पर बने विशाल बांध सरदार सरोवर का उद्घाटन किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार सरोवर बांध पहुंचे। प्रधानमंत्री का मुख्ममंत्री रुपाणी ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने बांध के पास ‘जंगल सफारी’ का अवलोकन किया।
 
ALSO READ: 17 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर जानिए उनके बारे में 35 रोचक बातें
 
मोदी 11 बजे केवड़िया में बांध स्थल पर पहुंचने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के जन्मदिन (PM Modi's 69th birthday) पर केवाडिया में 'नमामि देवी नर्मदा महोत्सव' आयोजित किया जाएगा।
 
 
एयरपोर्ट पर खुद राज्यपाल, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने पीएम की अगवानी की। पीएम मोदी जन्मदिन के मौके अपने घर जाकर अपनी मां हीराबेन का आशीर्वाद भी लेंगे।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख