नीतीश कुमार : प्रोफाइल

फरवरी 2015 से बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले नीतीश कुमार भारतीय राजनीति का एक बड़ा नाम हैं। इसके पहले भी वह 2005 से 2014 तक बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा केंद्र में भी मंत्री रहे हैं।


 
नीतीश कुमार जनता दल (युनाइटेड) पार्टी से जुड़े हैं। अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में उनके लोकप्रिय होने की वजह उनके द्वारा शुरू कराए गए विकास के काम बने। उन्होंने सालों से योजना का हिस्सा रहे पुलों, रोड़ के निर्माणकार्य शुरू किया। 100,000 से अधिक स्कूलों में टीचर नियुक्त किए और डॉक्टरों को प्राइमरी हेल्थ सेंटर में काम करना पक्का कराया। इसके साथ ही अपराध पर भी लगाम लगाने की कोशिश की। 
 
17 मई 2014 को नीतीश ने अपनी पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद, फरवरी 2015 में वह अपने पद पर वापस लौटे जब राजनैतिक संकट गहरा चुके थे। 
 
नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार के कविराज राम लखन सिंह और परमेश्वरी देवी के यहां हुआ। उनके पिता एक स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके पिता कांग्रेस से जुड़े थे। जब उन्हें कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला, वह कांग्रेस छोड़कर जनता पार्टी का हिस्सा बन गए। 
 
नीतीश कुमार पटना की एनआईटी से इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग में ग्रेजूएट हैं। नीतीश कुमार राजनीतिज्ञों की समाजवाद विचारधारा के समर्थक हैं। उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शिक्षा जयप्रकाश नारायण, राममनोहर लोहिया, एस एन सिन्हा, करपुरी ठाकुर और वी पी सिंह से ली। 
 
नीतीश कुमार भारत सरकार में रेल्वे मिनिस्टर, मिनिस्टर फॉर सर्फेस ट्रांसपोर्ट और फिर कृषि मंत्री रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान, नीतीश कुमार ने रेल्वे में बड़े बदलाव किए जैसे इंटरनेट टिकिट बुकिंग, टिकिट बुकिंग के लिए कांउटर की संख्या में जबरदस्त इजाफा और इन सबसे बड़कर तत्काल सुविधा की शुरूआत। नीतीश कुमार के रेल्वे मंत्री होने के दौरान ही गोधरा में ट्रेन जलने का कांड हुआ था। 
 
22 फरवरी 1973 को नीतीश कुमार ने मंजु कुमारी सिन्हा (एक शिक्षिका) से शादी की। उनका निशांत नाम का एक पुत्र हैं, जो बीआईटी मेसरा से ग्रेजूएट है। नीतीश कुमार की पत्नी मंजु कुमारी सिन्हा की 53 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी। नीतीश कुमार शराब, सिगरेट का सेवन बिल्कुल नहीं करते। उनका निकनेम 'मुन्ना' है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें