CAA : मोदी सरकार का विरोध करने पर PK ने राहुल गांधी को कहा धन्यवाद

मंगलवार, 24 दिसंबर 2019 (10:08 IST)
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी (NRC) को लेकर केंद्र सरकार का विरोध करने पर JDU के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को धन्यवाद कहा है। कांग्रेस ने सोमवर को दिल्ली में राजघाट पर नागरिकता कानून के खिलाफ एक दिन का सत्याग्रह बुलाया था। सोनिया, राहुल, प्रियंका के साथ ही इस कार्यक्रम में कांग्रस के तमाम नेता शामिल हुए थे। धन्यवाद के साथ प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी से मांग की है कि एनआरसी पर कांग्रेस शासित प्रदेश इंकार कर दें।
 
ALSO READ: मोदी सरकार अब ला रही है NPR, जानिए NRC से कितना अलग
 
प्रशांत किशोर ने ट्‍वीट किया- 'सीएए और एनआरसी के खिलाफ नागरिकों के आंदोलन में शामिल होने के लिए धन्यवाद राहुल गांधीजी। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि प्रदर्शन के अतिरिक्ति एनआरसी को रोकने के लिए जरूरी है कि राज्य इसके लिए मना करें।
 
उन्होंने आगे लिखा कि हमें उम्मीद है कि आप कांग्रेस अध्यक्ष को मनाकर, आधिकारिक तौर पर घोषणा करवाएंगे कि कांग्रेस शासित राज्यों में NRC नहीं होगा। प्रशांत किशोर शुरू से ही नागरिकता कानून और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं।

बदलाव के लिए तैयार सरकार : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि एनआरसी केवल असम के लिए है, समूचे देश के लिए नहीं और उन्होंने संकेत दिया कि अगर परेशानी आती हैं तो नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने में प्रभावी बदलाव के बारे में सुझावों के लिए सरकार तैयार है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी