सोनिया बोलीं, भाजपा के विभाजक एजेंडे को नेस्तनाबूद करने के लिए जनता को बधाई

मंगलवार, 24 दिसंबर 2019 (07:57 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा-राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन को जीत हासिल करने की बधाई दी और गठबंधन पर भरोसा जताने के लिए राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया है।
ALSO READ: मोदी सरकार लोगों को पिटवाकर उड़ा रही है कानून की धज्जियां, बन गई है हिंसा और बंटवारे की जननी : सोनिया गांधी
सोनिया ने राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद सोमवार को देर रात यहां जारी एक बयान में कहा कि झारखंड के मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी के विभाजक एजेंडा को इस चुनाव में करारा जवाब दिया है और इसके लिए झारखंड की जनता विशेष बधाई की पात्र है।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में यह जीत ज्यादा ही महत्वपूर्ण है। झारखंड की जनता ने गठबंधन को जिताकर भाजपा के धर्म और जाति के आधार पर समाज को बांटने के इरादों को परास्त किया है। 
(वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी