Gujarat : CM चुने जाने के बाद बोले भूपेन्द्र पटेल, नहीं तोडूंगा किसी का विश्वास

रविवार, 12 सितम्बर 2021 (17:38 IST)
गांधीनगर। भूपेन्द्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री चुने गए। भाजपा ने नए नाम से फिर एक बार चौंकाया। विजय रूपाणी ने कल ही मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। 
ALSO READ: भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नए CM, विजय रूपाणी की जगह लेंगे
आज विधायक दल की बैठक में भूपेन्द्र पटेल को नेता चुना गया। विजय रूपाणी ने भूपेन्द्र पटेल के नाम का प्रस्ताव दिया था। जब पर्यवेक्षक नरेन्द्र सिंह तोमर ने भूपेन्द्र पटेल के नाम का ऐलान किया गया तब वे कतार में सबसे पीछे बैठे थे। 
ALSO READ: गुजरात के नए CM बने भूपेन्द्र पटेल, BJP की रणनीति ने एक बार फिर चौंकाया
मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद भूपेन्द्र पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा कि मेरे ऊपर जो विश्वास जताया गया है, उस पर मैं खरा उतरूगा। मैं किसी का भरोसा नहीं तोड़ूगा। 
मैं संगठन को साथ लेकर गुजरात के विकास को गति दूंगा। पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी