प्रियंका बोलीं-मोदी सरकार ने बनाया जनता को कष्ट देने का रिकॉर्ड, कांग्रेस ने याद दिलाए 'अच्छे दिन'

Webdunia
रविवार, 24 अक्टूबर 2021 (12:32 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर रविवार को केंद्र पर हमला बोला और आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने जनता को कष्ट देने के रिकॉर्ड बनाए हैं।
 
कांग्रेस नेता प्रियंका ने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा की जिसमें कहा गया है कि इस वर्ष पेट्रोल की कीमतों में रिकॉर्ड 23.53 रुपए की वृद्धि हुई है।
 
प्रियंका ने ट्वीट किया, 'मोदी जी की सरकार ने जनता को कष्ट देने के मामले में बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। सबसे ज्यादा बेरोजगारी: मोदी सरकार में, सरकारी संपत्तियां बिक रहीं: मोदी सरकार में, पेट्रोल की कीमतें एक साल में सबसे ज्यादा बढ़ीं: मोदी सरकार में।'
 
 
सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.24 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 95.97 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख