बिकिनी, घूंघट या हिजाब, क्या पहनना है यह महिलाओं का अधिकार... प्रियंका का बड़ा बयान

Webdunia
बुधवार, 9 फ़रवरी 2022 (11:13 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कर्नाटक के कुछ शिक्षण संस्थानों में हिजाब को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच कहा कि पहनावे को लेकर महिलाओं का उत्पीड़न बंद होना चाहिए।
 
उन्होंने 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' हैशटैग से ट्वीट किया, 'चाहे वह बिकिनी हो, घूंघट हो, जींस हो या हिजाब हो, यह फैसला करने का अधिकार महिलाओं का है कि उन्हें क्या पहनना है। इस अधिकार की गारंटी भारतीय संविधान ने दी है। महिलाओं का उत्पीड़न बंद करो।'
 
<

“College is forcing us to choose between studies and the hijab”.

Refusing to let girls go to school in their hijabs is horrifying. Objectification of women persists — for wearing less or more. Indian leaders must stop the marginalisation of Muslim women. https://t.co/UGfuLWAR8I

— Malala (@Malala) February 8, 2022 >कर्नाटक के कुछ शिक्षण संस्थानों में हाल के दिनों में ‘हिजाब’ के पक्ष और विपक्ष में प्रदर्शन हुए हैं। इस विवाद के बीच राज्य सरकार ने प्रदेश में अगले तीन दिन तक स्कूल और कॉलेज में अवकाश की घोषणा की है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख