प्रियंका का केंद्र सरकार से आग्रह, किसानों से गन्ना खरीद की कीमत बढ़ाएं

गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (11:29 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने किसानों से गन्ने की खरीद का मूल्य बढ़ाने का सरकार से आग्रह करते हुए गुरुवार को कहा कि पिछले 3 वर्षों में इन कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है जबकि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

ALSO READ: रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर, आज से मिलेगा मासिक सीजन टिकट
 
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार हर महीने एलपीजी के दाम बढ़ा रही है और पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें 3-4 महीनों में 60 से 70 बार बढ़ चुकी हैं। प्रियंका गांधी ने हैशटैग 'महंगे दिन' और 'गन्ने के दाम बढ़ाओ' के साथ ट्वीट किया कि लेकिन 3 वर्षों से किसानों के लिए गन्ने की कीमतें नहीं बढ़ीं। कांग्रेस नेता ने पिछले हफ्ते भी यह मुद्दा उठाया था और कहा था कि किसानों के लिए डीजल एवं बिजली की कीमतों में नियमित बढ़ोतरी के बावजूद गन्ने की कीमत में पिछले 3 वर्षों में कोई वृद्धि नहीं की गई है।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी