शिवांगी सिंह की ऊंची उड़ान, राफेल उड़ाकर बनेंगी देश की पहली महिला पायलट

Webdunia
बुधवार, 23 सितम्बर 2020 (17:58 IST)
फ्रांस से ताकतवर लड़ाकू विमान राफेल (rafale) का बेड़ा के भारत में आने के बाद ही सुर्खियों में है। फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह राफेल (Shivangi Singh) को उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बनेंगी। वे राफेल उड़ाकर देश के दुश्मनों से लोहा लेंगी।

शिवांगी जल्द ही अंबाला में मौजूद भारतीय वायु सेना की 17 स्क्वाड्रन गोल्डन एरो में शामिल हो जाएगी।  महिला लड़ाकू पायलटों के दूसरे बैच के हिस्से के रूप में शिवांगी को 2017 में भारतीय वायुसेना में कमीशन मिला था।
 
शिवांगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस की रहने वाली हैं। फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह फिलहाल प्रशिक्षण के दौर में हैं। वायुसेना की ओर से बतौर फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह राफेल पर उड़ान भरती हुई नजर आएंगी।
 

विंग कमांडर अभिनंदन के साथ उड़ाया विमान : शिवांगी सिंह भारतीय वायुसेना में 2017 में शामिल होने के बाद से ही मिग-21 बाइसन जैसा विमान उड़ा रही हैं। 2017 में भी शिवांगी ने इतिहास रचा जब वे वायुसेना में फाइटर विमान उड़ाने वाली 5 महिला पायलटों में से एक थीं। शिवांगी विंग कमांडर अभिनंदन के साथ भी काम कर चुकी हैं।
परिवार का क्या है कहना : शिवांगी के पिता कामेश्वर सिंह ट्रैवल का काम करते हैं। उन्हें अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है। शिवांगी के पिता और दादा का कहना है कि शिवांगी बचपन से आसमानों की ऊंची उड़ान का सपना था। वे देशसेवा करना चाहती थीं। शिवांगी का पूरा परिवार उनकी इस उपलब्धि से फूला नहीं समा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख