स्कूटर से गिरा वाहन सवार, राहुल गांधी ने जाना हाल

बुधवार, 9 अगस्त 2023 (12:02 IST)
Rahul Gandhi News : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जब घर से संसद के लिए निकले तभी एक स्कूटर सवार अपने वाहन से गिर गया। जैसे ही राहुल की नजर उस पर पड़ी वह उससे मिलने पहुंच गए।
 
उसके हाल जानने के बाद ही राहुल गांधी संसद के लिए रवाना हुए। कुछ ही देर में राहुल गांधी को अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में बोलना है। राहुल के भाषण पर सभी की नजरें लगी हुई है। 
 
उल्लेखनीय है कि मोदी सरनेम डिफेमेशन मामले में सजा और दोष सिद्धि पर रोक के बाद हाल ही में राहुल गांधी क‍ी संसद सदस्यता बहाल हुई है। सदस्यता बहाली के बाद राहुल का संसद में यह पहला संबोधन है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी