भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर बोलीं ममता बनर्जी, भारत की अवधारणा खत्म नहीं हो

बुधवार, 9 अगस्त 2023 (12:00 IST)
Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' की वर्षगांठ पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को श्रद्धांजलि देते हुए बुधवार को कहा कि मजबूत भारत के लिए सद्भावना और मानवता के विचारों को बरकरार रखना होगा। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि भारत की अवधारणा (आइडिया ऑफ इंडिया) खत्म नहीं होनी चाहिए।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि आज (9 अगस्त को) 'भारत छोड़ो आंदोलन' की वर्षगांठ पर मैं उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देती हूं जिन्होंने इस महान देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ अर्पित कर दिया। हमें भविष्य में स्वस्थ, सुंदर, विश्वस्त, एकजुट, सहिष्णु व मजबूत भारत सुनिश्चित करने के लिए सद्भावना और मानवता के विचारों को हमेशा बरकरार रखना होगा। भारत की अवधारणा खत्म नहीं होनी चाहिए। जय हिन्द।
 
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश में 'भारत छोड़ो आंदोलन' की शुरुआत हुई और इस आंदोलन ने अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आंदोलन शुरू होने के 5 वर्ष बाद 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी