यूपी के 2 लड़के राजनीति को मोहब्बत की दुकान बनाएंगे : राहुल गांधी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 19 जून 2024 (23:29 IST)
Rahul Gandhi's statement on Akhilesh Yadav : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को जन्मदिन की बधाई देने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया और कहा कि यूपी के 2 लड़के हिंदुस्तान की राजनीति को मोहब्बत की दुकान ‘खटाखट खटाखट’ बनाएंगे।
ALSO READ: राहुल गांधी के खिलाफ मामले में सुनवाई टली, अगली सुनवाई 26 जून को
राहुल गांधी बुधवार को 54 साल के हो गए और इस मौके पर कांग्रेस तथा ‘इंडिया’ गठबंधन के कई घटक दलों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
 
यादव के पोस्ट को फिर से साझा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद अखिलेश यादव जी। ‘यूपी के दो लड़के' हिंदुस्तान की राजनीति को मोहब्बत की दुकान बनाएंगे- खटाखट खटाखट!
ALSO READ: देश की राजनीति में ताकतवर नेता बनकर उभरे हैं 54 साल के राहुल गांधी
हाल ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया। सपा ने उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीट में से 37 और कांग्रेस ने छह सीटें जीतीं।
 
उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव के समय भी सपा और कांग्रेस का गठबंधन था और उसी समय राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी को ‘यूपी के दो लड़के’ कहकर प्रचार अभियान चलाया गया था, हालांकि उस समय यह गठबंधन विफल रहा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी