राहुल बोले- टीकाकरण की कहानी के ‘जुमला संस्करण’ से नहीं बचेगा लोगों का जीवन

Webdunia
बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (12:08 IST)
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 रोधी टीकाकरण की कहानी के ‘जुमला संस्करण’ से लोगों की जिंदगी नहीं बचाई जा सकती। उन्होंने चार्ट साझा कर यह दावा भी किया कि भारत में ऐसे लोगों की संख्या दूसरे देशों के मुकाबले बहुत ज्यादा है जिन्हें अब तक टीके की एक भी खुराक नहीं मिली है।
 
राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा एक अंग्रेजी दैनिक में लिखे गए लेख को भी ट्विटर पर शेयर किया। इस लेख में सोनिया गांधी ने टीकों की 100 करोड़ से अधिक खुराक दिए जाने को लेकर वैज्ञानिकों और स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की है। लेख में हालांकि उन्होंने यह उल्लेख भी किया है कि बड़ी संख्या में वयस्कों और बच्चों को अब तक टीका नहीं लग पाया है।
 
राहुल ने कहा कि टीकाकरण की कहानी के जुमला संस्करण से जिंदगियां नहीं बचाई जा सकतीं। असल में टीकाकरण करने से ऐसा होगा, लोगों की जान बचेगी।
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख