नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां अपोलो अस्पताल के पास एक एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपनी भारत जोड़ो यात्रा कुछ देर के लिए रोक दी। एम्बुलेंस को जाने देने के लिए राहुल कुछ देर सड़क पर रुके रहे। उन्होंने साथी यात्रियों से भी एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए कहा।
यह घटना राष्ट्रीय राजधानी में अपोलो अस्पताल के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई। एंबुलैंस रवाना होने के बाद राहुल एक बार फिर अपने सफर पर चल पड़े।
यह दूसरी बार है, जब पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कन्याकुमारी से सितंबर में शुरू हुई इस पदयात्रा में हिस्सा लिया है। वह इससे पहले अक्टूबर में कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं।
सड़कों पर लगा जाम : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा के शनिवार सुबह दिल्ली में प्रवेश करने पर शहर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में यातायात प्रभावित रहा। जब यात्रा मथुरा रोड, इंडिया गेट और आईटीओ के रास्ते लाल किले की ओर आगे बढ़ेगी, तब मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात बाधित होने की आशंका है। यातायात पुलिस ने उन मार्गों को लेकर शुक्रवार को लोगों के लिए परामर्श जारी किया था, जिनके भारत जोड़ो यात्रा के कारण अवरुद्ध होने की आशंका है।
भारत जोड़ो यात्रा पहले ही लगभग 3,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। जनवरी के अंत में जम्मू-कश्मीर में समाप्त होने से पहले यह 12 राज्यों में कुल 3,570 किलोमीटर का सफर तय करेगी।