राहुल ने नी‍तीश पर फिर साधा निशाना, बोले- CM कुर्सी बचाने में व्यस्त, BJP के मंत्री कर रहे कमीशनखोरी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 14 जुलाई 2025 (18:54 IST)
Rahul Gandhi targeted CM Nitish : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में अपराध की कई हालिया घटनाओं को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि यह प्रदेश क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया बन गया है तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचा रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) कोटे के मंत्री ‘कमीशन’ कमा रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस बार सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बिहार बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि बिहार में 11 दिनों में 31 हत्याएं हुई हैं।
ALSO READ: राहुल गांधी बोले, महाराष्ट्र चुनाव में धांधली हुई, हम बिहार में ऐसा नहीं होने देंगे
उन्होंने एक खबर का हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि बिहार में 11 दिनों में 31 हत्याएं हुई हैं। कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, बिहार बना ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’- हर गली में डर, हर घर में बेचैनी। बेरोज़गार युवाओं को हत्यारा बना रहा है गुंडाराज। 
ALSO READ: राहुल गांधी का नया आरोप, महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी भाजपा चुनाव चोरी करने की फिराक में
राहुल गांधी ने आरोप लगाया, मुख्यमंत्री कुर्सी बचा रहे हैं, भाजपा के मंत्री कमीशन कमा रहे हैं। उन्होंने पुरजोर शब्दों में कहा, मैं फिर दोहरा रहा हूं कि इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बिहार को बचाने का है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी