G-20 समिट से पहले राहुल गांधी यूरोप की यात्रा पर रवाना

बुधवार, 6 सितम्बर 2023 (08:58 IST)
Rahul Gandhi News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप की करीब एक सप्ताह की यात्रा के लिए मंगलवार को रवाना हो गए और इस दौरान वह यूरोपीय संघ (EU) के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों के साथ मुलाकात करेंगे।
 
राहुल गांधी 7 सितंबर को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के वकीलों के एक समूह से मिलेंगे और हेग में भी इसी तरह की एक बैठक करेंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष 8 सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे।
 
उनका 9 सितंबर को पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संगठन की बैठक में भी भाग लेने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह नॉर्वे जाएंगे, जहां वह 10 सितंबर को ओस्लो में प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। गांधी के जी20 शिखर सम्मेलन समाप्त होने के एक दिन बाद 11 सितंबर तक लौट आने की संभावना है।
 
उल्लेखनीय है कि G20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत कई दिग्गज सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी