राजीव कुमार अगले CEC नियुक्त, 15 मई को संभालेंगे पदभार

गुरुवार, 12 मई 2022 (14:53 IST)
नई दिल्ली। निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार को गुरुवार को अगला मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे 15 मई 2022 से 18 फरवरी 2025 तक इस पद पर रहेंगे।
 
विधि मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, वह 15 मई को पदभार संभालेंगे। निवर्तमान सीईसी सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई को समाप्त हो रहा है।
 
अधिसूचना सार्वजनिक करते हुए विधि मंत्री किरेन रीजीजू ने कुमार को शुभकामनाएं दीं।

In pursuance of clause (2) of article 324 of the Constitution, the President is pleased to appoint Shri Rajiv Kumar as the Chief Election Commissioner with effect from the 15th May, 2022.
My best wishes to Shri Rajiv Kumar pic.twitter.com/QnFLRLiVPm

— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) May 12, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी