RSS चीफ मोहन भागवत का राहुल गांधी पर तंज- देश के बाहर भारत को नीचा दिखाने वाले शत्रु

शुक्रवार, 2 जून 2023 (00:20 IST)
Mohan Bhagwat news : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) ने कहा कि अपने देश की सीमाओं पर और अपनी स्वतंत्रता पर बुरी नजर रखने वाले शत्रु बैठे हैं, उनको अपना बल दिखाने के बजाय हम आपस में ही लड़ रहे हैं। मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने आगे कहा कि विदेशी तो अब यहां से चले गए, लेकिन इस्लाम की पूजा यहीं सबसे सुरक्षित चलती है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर इशारों-इशारों में निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के बाहर भारत को नीचा दिखाने वाले शत्रु हैं।   
ALSO READ: फिर गर्माई महाराष्ट्र की सियासत : NCP चीफ शरद पवार की CM एकनाथ शिंदे से मुलाकात, आखिर क्या हुई बात?
नागपुर में आरएसएस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि भारत ने वैश्विक आर्थिक संकट और कोविड-19 महामारी के दौरान सभी देशों में से सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। 
 
सदियों से इस्लाम सुरक्षित : उन्होंने आगे कहा कि पूरे विश्व में इस्लाम का आक्रमण हुआ, स्पेन से लेकर मंगोलिया तक छा गया। वहां के लोग धीरे-धीरे जागे और उन्होंने आक्रमणकारियों को पराजित कर दिया तो इस्लाम अपने कार्य क्षेत्र में ही सिकुड़ गया. सबने सब बदल दिया। 
 
अब यहां से विदेशी तो चले गए, लेकिन इस्लाम की पूजा कहां सुरक्षित चलती है, यहीं सुरक्षित चलती है। कितने शतक हुए यह सह जीवन चल रहा है। इसको न पहचानते हुए आपस के भेदों को ही बरकरार रखने वाली नीति चलाना, ऐसा करेंगे तो कैसे होगा। 
ALSO READ: ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- कभी नहीं था पद का लोभ, कांग्रेस में मुझे अपमानित किया गया
नई संसद को देखकर गौरव होता है : नए संसद भवन (New Parliament House) को लेकर भागवत ने कहा कि संसद में जो चित्र लगे हैं उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं। उन्हें देखकर गौरव होता है लेकिन परेशान करने वाली बात भी देश में देखने को मिल रही है। देश में भाषा, पंथ-संप्रदाय और सहुलियतों को लेकर तमाम तरह के विवाद हो रहे हैं।  एजेंसियां  Edited By : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी